खुशखबरी! Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के दोबारा घटे दाम, जानें कितने सस्ते हुए फोन

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Fri, 18 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 and Galaxy A71 Smartphone got price cut again in this month, read the price list of all the variants
Samsung Galaxy A71 - फोटो : amarujala

    सैमसंग (Samsung) ने अपने Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 की कीमतों को इस महीने दूसरी बार घटाया है। दरअसल जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के बाद अप्रैल महीने में इन स्मार्टफोन की कीमतें भी महंगी हो गईं थी। लेकिन कंपनी ने फिर इसी महीने इनकी कीमतों में 2000 रुपये तक की कटौती की थी। अब सैमसंग ने अपने इन दोनों ही लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1500 रुपये की दोबारा कटौती की है। बता दें कि कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तो जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स के वेरिएंट्स की नई कीमतें।

    Samsung Galaxy A51 की नई कीमतें

    Samsung Galaxy A51
    Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने Galaxy A51 स्मार्टफोन को 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज वेरिएंट के साथ 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। जीएसटी की नई दरों के लागू होने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ कर 25,250 रुपये हो गई थी। वहीं, इस दौरान मई महीने में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया, जिसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई।

    विज्ञापन

    2000 रुपये सस्ता हुआ था फोन

    इसी महीने कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A51 की कीमतों में 1500 रुपये तक की कटौती की थी, जिसके बाद इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई थी। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये हो गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब 1500 रुपये तक घटी कीमत

    कंपनी ने अब एक बार फिर Samsung Galaxy A51 की कीमत में कटौती की है, जिसके बाद अब इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये हो गई है।

    यानी 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की गई है। जबकि, इसके 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत में 1500 रुपये की कटौती की गई है।

    Samsung Galaxy A71 की नई कीमतें

    Samsung Galaxy A71
    Samsung Galaxy A71 - फोटो : amar ujala

    भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A71 स्मार्टफोन इस साल फरवरी महीने में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इसे सिर्फ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये थी। लेकिन जीएसटी की नई दरों के लागू होने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ कर 31,999 रुपये हो गई।

    1000 रुपये सस्ता हुआ था फोन

    इसी महीने कंपनी ने अपने Galaxy A71 की कीमतों में 1000 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद इसकी नई कीमत 30,999 रुपये हो गई थी।

    500 रुपये सस्ता हुआ फोन

    सैमसंग ने अपने Galaxy A71 की कीमतों में फिर कटौती की है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 29,499 रुपये हो गई है। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 500 रुपये की कटौती की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें