Samsung Galaxy S20 FE के नए फीचर्स का हुआ खुलासा, 23 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S20 FE 5G को जर्मनी में कंपनी की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन के सपोर्ट पेज को हटा दिया गया है, जिसमें फोन के नाम और तस्वीर का खुलासा किया गया था। इस स्मार्टफोन को अमेरिकी टेलीकॉम ऑपरेटर वेरिजोन की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया था। दोनों ही वेबसाइट्स पर एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स बताए गए थे। हालांकि, अब दोनों ही पेज को हटा दिया गया है, लेकिन आप इसे गूगल कैश के जरिए देश सकते हैं। बता दें कि इस स्मार्टफोन को पहले ही फिलीपींस में सैमसंग की आधिकारिक साइट पर देखा जा चुका है।
जर्मन वेबसाइट के जिस पेज को डिलीट किया गया उस पर Galaxy S20 FE 5G को सबसे पहले WinFuture के रोलैंड क्वांड्ट ने स्पॉट किया था। इस वेबपेज पर स्मार्टफोन के फ्रंट की तस्वीर और नाम को शेयर किया गया था। इस फोन का मॉडल नंबर SM-G7818 / DS है।
Samsung Galaxy S20 FE को कंपनी 23 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च कर सकती है। हालांकि सैमसंग की तरफ से फोन के लॉन्च को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से टीज किए जा रहे फोन के बाद अब इसकी संभावना बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए 180Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 या Exynos 990 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे 6GB और 8GB रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है।
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S20 FE के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके रियर में दो 12 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy S20 FE में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन IP68-सर्टिफाइड हो सकता है।
- 32 इंच वाली इन 4 स्मार्ट LED TV में उठाएं HD क्वालिटी का मजा, कीमत 12999 रुपये से शुरू
- घर बैठे मोबाइल पर देखें IPL 2020 के सभी LIVE मैच, ये हैं 5 सबसे किफायती प्लान्स
- Redmi Note 9 Pro Max और Note 9 Pro का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- पांच कैमरों वाला Vivo Y51 (2020) हुआ लॉन्च, पढ़ें कीमत से खासियत तक सब कुछ