घर बैठे मोबाइल पर देखें IPL 2020 के सभी LIVE मैच, ये हैं 5 सबसे किफायती प्लान्स

शनिवार से IPL 2020 शुरू हो रहा है। यह अब तक का सबसे अलग आईपीएल सीजन होगा, क्योंकि इस बार मैदान में दर्शकों की भीड़ नहीं दिखाई देगी। हालांकि, आईपीएल के दीवानों के जोश में कोई भी कमी नहीं आई है। ऐसे में आज हम आपको उन पांच सस्ते तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर IPL के सभी मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। तो डालते हैं एक नजर,

IPL के सभी मैचों का लाइव प्रसारण देखने के लिए आप Disney+ Hotstar पर एक नया अकाउंट बना सकते हैं। यहां आप Disney+ Hotstar VIP का 399 रुपये का सालाना सब्सक्रिप्शन लेकर सभी मैचों का आनंद उठा सकते हैं। इस पैक में आपको आईपीएल 2020 के मैचों के अलावा बॉलीवुड के कई बेहतरीन फिल्मों का कलेक्शन मिलेगा। इसके अलावा आपको इस पैक में एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल शो भी देखने को मिलेंगे।

अगर आप रिलायंस जियो की सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए 401 रुपये वाला रिचार्ज प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस प्लान में आपको एक साल का फ्री Disney + Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा आपको इस पैक में 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा प्रतिदिन इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल करने को भी मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
- Redmi Note 9 Pro Max और Note 9 Pro का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- पांच कैमरों वाला Vivo Y51 (2020) हुआ लॉन्च, पढ़ें कीमत से खासियत तक सब कुछ
- Realme C11 की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू, 7499 रुपये की कीमत में मिलते हैं कई शानदार फीचर्स
- Xiaomi Redmi 9A की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू, जानें 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में क्या है खास