सैमसंग गैलेक्सी A5 औरA7 की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Aug 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A5 and A7 2017 price cut upto Rs 4000
Samsung Galaxy A5 AND Galaxy S7

    सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती की है जिनमें गैलेक्सी ए5 (2017) और ए7 (2017) शामिल हैं। अब इन दोनों फोन को क्रमशः 22,900 रुपये और 25,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि लॉन्चिंग के समय गैलेक्सी ए5 की कीमत 26,990 रुपये और गैलेक्सी ए7 की कीमत 30,990 रुपये थी।

    सैमसंग गैलेक्सी ए5 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A5 2017
    Samsung Galaxy A5 2017

    इस फोन में 5.2 इंच की फुलएचडी सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले, 1.9 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3000 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः देसी कंपनी M-tech ने 4,999 रुपये में पेश किया 4G स्मार्टफोन

    समसंग गैलेक्सी ए7 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A7
    Samsung Galaxy A7

    इस फोन में 5.7 इंच की फुलएचडी सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले, 1.9 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो, 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें