नोकिया 5 की बिक्री ऑनलाइन भी शुरू, यहां से खरीदें

नोकिया 5 की बिक्री 15 अगस्त से ऑफलाइन शुरू हुई थी और अब इस फोन की बिक्री कुछ वेबसाइट्स पर ऑनलाइन भी हो रही है। फोन को Tata Cliq और Croma पर लिस्ट किया गया है जहां से खरीदा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इस फोन को 12,899 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन इन साइट्स से नोकिया 5 को 400 रुपये डिस्काउंट के साथ 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः वोडाफोन लाया नया प्लान, 348 रुपये में सबकुछ अनलिमिटेड
नोकिया 5 की स्पेसिफिकेशन

नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः तो क्या देश के हर एक युवा के हाथ में होगा नोकिया 8 ?
फोन में 3000mAh की बैटरी, यूएसबी सी टाइप पोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम, 4जी 4G VoLTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ है। नोकिया 5 टेंपर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।