देसी कंपनी M-tech ने 4,999 रुपये में पेश किया 4G स्मार्टफोन

निर्माता कंपनी एमटेक ने नया स्मार्टफोन TEZ4G बाजार में पेश किया है। इस फोन को मौजूदा मोबाइल बाजार को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, क्योंकि सिर्फ 4,999 रुपये में इस फोन में आपको 4जी का सपोर्ट मिलता है। फोन की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर से हो रही है।
ये भी पढे़ेंः नोकिया 5 की बिक्री ऑनलाइन भी शुरू, यहां से खरीदें
M-tech TEZ4G की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5 इंच की FVWGA IPS डिस्प्ले, 1.3 GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो 2400mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ेंः वोडाफोन और एयरटेल के इन प्लान्स के आगे जियो को भूल जाएंगे आप
कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। फोन की कीमत 4,999 रुपये है और यह ब्लैक और गोल्ड वेरियंट में उपलब्ध होगा।