Samsung Galaxy A31 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बड़ी बैटरी
Samsung Galaxy A31 की कीमत 21,999 रुपये हैतीन कलर वेरियंट में मिलेगा फोनमीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर से लैस है फोन

विस्तार
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A31 को लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी ए31 पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी ए30 का अपग्रेडेड वर्जन है। Galaxy A31में वाटरड्रॉप नॉच के अलावा 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग से लैस है।
Samsung Galaxy A31 की कीमत भारत में 21,999 रुपये है और इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश ब्लू और प्रिज्म क्रश ह्वाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री चार जून से अमेजन, फ्लिकार्ड, बीनाउ और सैमसंग के स्टोर से होगी।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई है। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले सुपर एमोलेड है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।