Nokia का नया 43 इंच का स्मार्ट टीवी भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 04 Jun 2020 01:06 PM IST
सार

नोकिया का नया 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस टीवी में मिलेगा जीबीएल और डॉल्बी ऑडियो का साउंड सिस्टमनोकिया के नए स्मार्ट टीवी की कीमत है 31,999 रुपये

विज्ञापन
Nokia new 43 inch smart tv launched in india know price and specs
Nokia Smart TV - फोटो : gadgetstouse

    विस्तार

    नोकिया ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपना नया 43 इंच का नोकिया स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को नोकिया के नए स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड 9.0 के साथ इन-बिल्ट क्रोम कास्ट की सुविधा मिली है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम तक का एक्सेस दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर अपना पहला स्मार्ट टीवी पेश किया था।

    Nokia Smart TV की कीमत

    नोकिया ने अपने नए 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत 31,999 रुपये रखी है। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट से इस स्मार्ट टीवी की खरीदारी करने पर एक साल की वारंटी मिलेगी। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी के साथ कम्प्लीट प्रोटेक्शन पैक को भी खरीदा जा सकता है, जिसमें दो वर्ष की अतिरिक्त वारंटी शामिल है। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की सेल 8 जून से शुरू होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia Smart TV की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने लेटेस्ट नोकिया स्मार्ट टीवी में 43 इंच का 4के LED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड 9.0 के साथ गूगल प्ले-स्टोर की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 और यूट्यूब एप का एक्सेस मिला है।

    Nokia Smart TV के अन्य फीचर्स

    अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने नोकिया स्मार्ट टीवी में 1 गीगाहर्ट्ज का प्योर एक्स क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए जीबीएल और डॉल्बी ऑडियो साउंड सिस्टम मिला है। वहीं, दूसरी तरफ इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3एक्स एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें