Samsung Galaxy A22 5G Review: सैमसंग का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन जो खूबसूरत भी है
Samsung Galaxy A22 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है।

विस्तार
5जी स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग के स्मार्टफोन बहुत ही कम हैं। जिस तरह से शाओमी, रियलमी और वीवो ने एक के बाद एक अपने 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किए, उस तरीक से सैमसंग ने नहीं किया। सैमसंग ने कुछ दिन पहले Samsung Galaxy A22 5G को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy A22 5G कंपनी का एक बजट 5जी स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy A22 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। Samsung Galaxy A22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है सैमसंग का यह बजट 5जी स्मार्टफोन?
Samsung Galaxy A22 5G Review: डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन काफी खूबसूरत है और पहली नजर में ही आपको यह दीवाना बना देगा। बैक पैनल प्लास्टिक का है लेकिन पहली नजर में आपको ग्लास का लगेगा। बैक पैनल पर मैटे फिनिश है। फोन को ग्रे, मिंट और वॉयलेट कलर में उपलब्ध है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट के निशान नजर नहीं आते हैं। रियर कैमरा सेटअप राइट में एक कोने में है जिसके साथ थोड़ा बंप भी है। फ्लैश लाइट भी कैमरे के साथ ही है। उसके लिए अलग से कोई जगह नहीं है।

फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में राइट साइड में है जो कि तेजी से काम करता है। सिम कार्ड ट्रे को लेफ्ट में ऊपर की ओर जगह मिली है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन का लुक प्रीमियम है। फोन की बॉडी के फ्रेम मेटल का है। कुल मिलाकर यही है कि यदि आपके पास यह फोन है तो कोई भी एक नजर इसे देखना पसंद करेगा। डिजाइन बहुत ही आकर्षक है।

Samsung Galaxy A22 5G Review: डिस्प्ले
फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। आमतौर पर सैमसंग के अधिकतर फोन में एमोलेड डिस्प्ले मिलती है लेकिन गैलेक्सी ए22 5जी में कंपनी ने एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया है। वीडियो देखने के लिए फोन की डिस्प्ले अच्छी है। स्क्रीन का व्यूइंग एंगल बढ़िया है और कलर्स भी अच्छे नजर आते हैं। ऑटो ब्राइटनेस कई बार रौशनी के साथ कन्फ्यूज हो जाता है। ऐसे में ब्राइटनेस इतनी कम हो जाती है कि डिस्प्ले को देखना भी मुश्किल हो जाता है।कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डिस्प्ले को लेकर कोई खास दिक्कत नहीं है, लेकिन यदि एमोलेड डिस्प्ले होती तो बेहतर होता।

Samsung Galaxy A22 5G Review: कैमरा

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के साथ मैक्रो मोड या मैक्रो लेंस नहीं है।


डिफॉल्ट लेंस बेहतर डेफ्थ के साथ तस्वीरें क्लिक करता है। दिन की रौशनी में अच्छी तस्वीरें क्लिक करने में फोन सक्षम है, लेकिन इन तस्वीरों को लैपटॉप या बड़ी स्क्रीन पर देखने में डीटेल की कमी नजर आती है। कई बार फोटो में अधिक रौशनी हो जाती है जिससे तस्वीर बनावटी लगती है।


क्लोजअप शॉट अच्छे हैं और पोट्रेट भी बढ़िया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 2के का ही विकल्प मिलता है, जबकि इस रेंज में कई स्मार्टफोन हैं जिनके साथ 4के रिकॉर्डिंग मिलती है। नाइट मोड बढ़िया है और तस्वीरों में अंतर को महसूस किया जा सकता है। फ्रंट कैमरा भी अच्छा है। इसके साथ ब्यूटी मोड डिफॉल्ट रूप से अप्लाई हो जाता है।


- itel G4334IE 4K Android TV: 30999 रुपये में क्या पैसा वसूल है 43 इंच का यह एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी?
- Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स
- Vivo Y73 Review: 20 हजार की रेंज में अच्छे कैमरे वाला एक पावरपैक स्मार्टफोन
- Blaupunkt 43 इंच 4K TV Review: बजट सेगमेंट में 4K स्मार्ट टीवी मार्केट का एक मजबूत प्लेयर