Samsung ने सिर्फ 12,499 रुपये में लॉन्च किया नया HD Smart TV, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 26 Sep 2022 12:11 PM IST
सार

सैमसंग की इस टीवी में 32 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ हाई डायनमिक रेंज और PurColor टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। टीवी के 20W के स्पीकर्स मिलते हैं, जो डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट और 3डी साउंट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।

Samsung 32inch HD smart TV launched in india at rs 12499 features specifications details
Samsung 32-inch HD Smart TV - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में एक और नए स्मार्ट टीवी Samsung 32-inch HD Smart TV को भी शामिल कर लिया है। इस टीवी को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान पेश किया गया है। यह सैमसंग का अब तक का सबसे कम कीमत का स्मार्ट टीवी है। टीवी में डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट और 3डी साउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Samsung 32-inch HD Smart TV के साथ 20W के स्पीकर्स मिलते हैं।

    Samsung की 32 इंच एचडी स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। स्मार्ट टीवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    ये भी पढ़ें: Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये शानदार स्मार्टफोन, देखें हफ्तेभर की प्रमुख टेक अपडेट

    सैमसंग की इस टीवी में 32 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है, जिसमें (1366 x 768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 50Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी के साथ हाई डायनमिक रेंज और PurColor टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि डार्क और लाइट दोनों ही वातावरण में टीवी में शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। स्मार्ट टीवी के 20W के स्पीकर्स मिलते हैं, जो डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट और 3डी साउंट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।

    ये भी पढ़ें: Motorola Revou2 Smart TV: 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, मिलता है शानदार साउंड और डिस्प्ले    

    सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें तो Samsung 32 inch HD Smart TV में पीसी मोड, गेम मोड, स्क्रीन मिररिंग और इंटरटेनमेंट के लिए यूनिवर्सल गाइड का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ Samsung TV Plus पर 55 ग्लोबल और लोकल लाइव चैनल्स भी मिलते हैं। साथ ही टीवी में Netflix, यूट्यूब, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो एप का सपोर्ट भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें