Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये शानदार स्मार्टफोन, देखें हफ्तेभर की प्रमुख टेक अपडेट

स्मार्टफोन बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत में ही कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च हुए। Honor ने भी अपने नए टैबलेट Honor Pad 8 के साथ भारत में वापसी की है। इसी हफ्ते Windows 11 ने भी अपने नए अपडेट को जारी किया। यदि आप भी इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ सभी प्रमुख गैजेट्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस सप्ताह मार्केट में आए नए गैजेट्स के बारे में बताएंगे और उनके फीचर्स की जानकारी भी देंगे। साथ ही इस हफ्ते के प्रमुख टेक अपडेट के बारे में भी बताएंगे। चलिए जानते हैं...

Lava Blaze Pro
लावा ने अपने नए फोन Lava Blaze Pro को लॉन्च किया। Lava Blaze Pro के साथ डुअल 4G कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Lava Blaze Pro में 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम दिया गया है। Lava Blaze Pro में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी है।

Honor Pad 8
लंबे विराम के बाद 20 सितंबर यानी को Honor ने भारत में वापसी की। कंपनी ने अपने Honor Pad 8 को भारत में लॉन्च किया। भारतीय बाजार से पहले इस टैब को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Honor Pad 8 को 12 इंच की LCD डिस्प्ले और Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है।