Motorola Revou2 Smart TV: 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, मिलता है शानदार साउंड और डिस्प्ले
Moto Revou2 smart TV सीरीज के साथ चार मॉडल मिलते हैं। इसमें एचडी, फुलएचडी से लेकर अल्ट्रा एचडी स्क्रीन वाले मॉडल शामिल हैं। एचडी और एफएचडी मॉडल को डॉल्बी ऑडियो के लैस किया गया है, जबकि अल्ट्रा एचडी मॉडल के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
मोटोरोला ने अपनी स्मार्ट टीवी सीरीज का विस्तार करते हुए नए Revou2 smart TV को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी सीरीज में अलग-अलग स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन वाली टीवी को पेश किया गया है, जिसमें एचडी स्क्रीन में 32 इंच, फुलएचडी स्क्रीन में 40 और 43 इंच स्क्रीन वाले मॉडल आते हैं। वहीं अल्ट्रा एचडी मॉडल में 43 इंच की स्क्रीन मिलती है। इस टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। चलिए जानते हैं Moto Revou2 smart TV सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
ये भी पढ़ें: Smart TV खरीदने का शानदार मौका, 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये बेस्ट टीवी
Moto Revou2 smart TV के 32 इंच वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं 40 और 43 इंच के फुलएचडी स्क्रीन वाले वेरियंट की कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 19,999 रुपये है। 43 इंच के अल्ट्रा एचडी मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। Moto Revou2 smart TV सीरीज को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: 13,999 रुपये में 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन सिर्फ 4,990 रुपये में
नई टीवी सीरीज के साथ चार मॉडल मिलते हैं। इसमें एचडी, फुलएचडी से लेकर अल्ट्रा एचडी स्क्रीन वाले मॉडल आते हैं। एचडी और एफएचडी मॉडल को डॉल्बी ऑडियो के लैस किया गया है, जबकि अल्ट्रा एचडी मॉडल के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्ट टीवी के साथ boAt के साउंड मिलता है, जो डॉल्बी, MEMC और ऑटो लो-लेटेंसी मोड (ALLM) फीचर्स को सपोर्ट करता है। Moto Revou2 smart TV सीरीज के साथ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्रॉयड टीबी 11 के साथ आता है। टीवी में 2 जीबी तक रैम और 8 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए Moto Revou2 smart TV सीरीज में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और इथरनेट पोर्ट की सुविधा मिलती है।