शाओमी ने Mi TV E43K स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, मिलेगा दमदार साउंड क्वालिटी का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 24 May 2020 02:56 PM IST
सार

शाओमी का लेटेस्ट Mi TV E43K स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्चकीमत है 1099 चीनी युआन (करीब 11,700 रुपये)1 जीबी रैम और डुअल कोर प्रोसेसर से है लैस

विज्ञापन
Xiaomi launched Mi TV E43K smart tv in china know price and specifications
Mi TV E43K - फोटो : Anuj_Raghav_1 / twitter

    विस्तार

    शाओमी ने अपना लेटेस्ट स्मार्ट टीवी Mi TV E43K चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले, एक जीबी रैम और डुअल-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्ट टीवी की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं शाओमी के लेटेस्ट Mi TV E43K स्मार्ट टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    इसे भी पढ़ें: Realme Narzo से लेकर Redmi Note 9 Pro तक, लॉकडाउन के दौरान ये मोबाइल हुए लॉन्च

    Mi TV E43K स्मार्ट टीवी की कीमत

    कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी की कीमत 1099 चीनी युआन (करीब 11,700 रुपये) रखी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्ट टीवी की सेल की तारीख का एलान नहीं किया है।

    विज्ञापन

    Mi TV E43K स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 64 बिट के 1.4 गीगाहर्ट्ज वाले डुअर-कोर प्रोसेसर के साथ एक जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 2 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, एक एवी और Ethernet जैसे फीचर्स मिले हैं। वहीं, यह स्मार्ट टीवी डुअल 8वॉट स्पीकर्स और DTS 2.0 से लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: BSNL ने खास प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, रोज मिलेगा 0.5GB डाटा

    रेडमी साउंडबार हुआ लॉन्च

    आपको बता दें कि कंपनी ने इसके अलावा रेडमी साउंडबार को भी लॉन्च किया है। इस साउंडबार की कीमत 199 चीनी युआन (करीब 2,120 रुपये) है। यूजर्स को इस साउंडबार में डुअल स्पीकर्स, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और AUX का सपोर्ट मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें