जियो फोन का प्रोडक्शन बंद, एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तैयारी में जुटी कंपनी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Oct 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Reliance stopped jio phone booking, planning an Android based smartphone
Jio Phone

    रिलायंस जियो के जिस फोन का इंतजार देश के 60 लाख यूजर्स कर रहे हैं, वहीं उस जियो फोन का प्रोडक्शन बंद हो गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने जियो फोन का प्रोडक्शन रोक दिया है और इसके बदले एंड्रॉयड फोन लाने पर काम कर रही है।Factor Dailyकी एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस ने एंड्रॉयड बाजार का अंदाजा लगा लिया है, इसलिए फोन का प्रोडक्शन बंद हो गया है।

    विज्ञापन

    दरअसल जियो फोन में KaiOS है जो कि व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे ऐप को सपोर्ट नहीं करता है। ऐसे में कंपनी एंड्रॉयड फोन पेश करना चाहती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एंड्रॉयड के लिए रिलायंस गूगल से बात भी कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel लाया एक और सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 1,349, जानें शर्तें 

    बता दें कि जियो फोन की करीब 60 लाख बुकिंग हुई है, जबकि फोन की कथित तौर पर अभी कुछ ही लोगों को हुई है। ऐसे में कंपनी का जियो फोन का प्रोडक्शन बंद करके नए फोन की तैयारी करना यूजर्स को निराश करने वाली बात है। हालांकि कंपनी ने इस मामले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें