Exclusive: रिलायंस जियो ने फिर बदले प्लान, आया रोजाना 3GB डाटा वाला प्लान

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio again revised its Plans, Introduce new Rs 799 Plan
जियो

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपने प्लान अपडेट किया है। पिछले 15 दिनों में यह तीसरा मौका है जब कंपनी के प्लान चेंज हुए हैं।

    रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइटjio.comपर नए अपडेट के साथ प्लान जारी किए गए हैं। दिवाली के समय अपडेट के दौरान कंपनी 19 रुपये, 309 रुपये समेत कई सारे प्लान बंद कर दिए थे, वहीं अब ये प्लान वापस आ गए हैं। इसके अलावा 799 रुपये का एक नया प्लान कंपनी ने लॉन्च किया है। वहीं कंपनी का सबसे सस्ता 19 रुपये वाला प्लान भी फिर से आ गया है।

    विज्ञापन

    जियो के इस 1000 रुपये से कम कीमत वाले प्लान में मिलेगा रोज 3 जीबी डाटा

    Jio
    Jio

    जियो ने 799 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    309 रुपये वाला प्लान आया वापस

    इससे पहले अपडेट में कंपनी ने 309 रुपये का प्लान हटा दिया था, वहीं अब यह प्लान साइट पर दिख रहा है। इस प्लान में 49 दिनों की वैधता के साथ 49 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंगे के साथ जियो ऐप सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें