Airtel लाया एक और सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 1,349, जानें शर्तें 

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Oct 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Airtel partnered with Celkon, launched  4G smartphone at Rs 1349
Celkon Smart 4G smartphone

    भारती एयरटेल ने एक और सस्ते 4जी स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है।

    इस बार कंपनी ने सेल्कॉन के साथ साझेदारी की है जिसके तहत ग्राहकों को 1,349 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि फोन की वास्तिवक कीमत 3,500 रुपये है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने कार्बन के साथ मिलकर 1,399 रुपये में कार्बन A40 Indian लॉन्च किया है। दरअसल कंपनी ने मेरा पहला स्मार्टफोन कैंपेन शुरू किया है। उसी के तहत एयरटेल ने कार्बन के बाद अब सेल्कॉन मोबाइल पेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Celkon Smart 4G फोन की स्पेसिफिकेशन

    Celkon Smart 4G smartphone
    Celkon Smart 4G smartphone

    इस फोन में 4 इंच की डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम औ 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 1,500mAh की बैटरी और एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 4G VoLTE , Wi-Fi, Bluetooth, GPS और FM Radio है।

    एयरटेल के 1,349 रुपये वाले 4जी स्मार्टफोन की शर्तें

    Airtel
    Airtel

    इस फोन को खरीदने के लिए आपको 2,849 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा। उसके बाद 169 रुपये का 36 महीने तक लगातार रिचार्ज करना होगा जिसमें आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 500 एमबी डाटा मिलेगा। फोन खरीदने के 18 महीने बाद आपको 500 रुपये कैशबैक मिलेगा और 36 महीने बाद 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आपको 1,500 रुपये वापस मिल जाएंगे और फोन की इफेक्टिव प्राइस 1,349 रुपये हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें