3 साल से पहले भी वापस कर सकेंगे जियो फोन, कंपनी जल्द ही कर सकती है ऐलान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio may Option to refund jio phone before 3 years
Jio Phone

    रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन का इंतजार लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। कंपनी ने 15 अगस्त से फोन के बीटा टेस्टिंग का वादा किया था जो कि अब शुरू हो चुकी है। इसी बीच खबर है कि कंपनी जियो फोन को 3 साल से पहले भी वापस करने और पैसे लेने विकल्प यूजर्स को दे सकती है।

    ये भी पढ़ेंः अब SMS भेजकर बुक करें रिलायंस जियो 4G फोन, ये है तरीका

    बता दें कि फोन के लॉन्चिंग के समय कंपनी ने कहा था कि जियो फोन को 1,500 रुपये की सिक्योरिटी के साथ खरीदा जा सकेगा और तीन साल बाद फोन को वापस करके 1,500 रुपये वापस लिए जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    कितने दिन में वापस कर सकेंगे जियो फोन ?

    jio phone
    jio phone

    इकॉनोमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही नई रिफंड पॉलिसी की घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि अगले 2-4 दिनों में भी कंपनी नई रिफंड पॉलिसी जारी कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी 6 महीने या 1 साल के भीतर फोन को वापस लेने और सिक्योरिटी मनी रिफंड करने का ऑप्शन दे सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो फोन के साथ मिलने वाले टैरिफ प्लान?

    jio phone
    jio phone

    गौरतलब है कि जियो फोन की बीटा टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। वहीं 24 अगस्त से आम यूजर्स भी फोन की बुकिंग कर सकेंगे। फोन की डिलीवरी सितंबर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू होगी। फोन के साथ कंपनी ने 153 रुपये का प्लान भी पेश किया है जिसके तहत 28 दिनों की वैधता के साथ ग्राहकों को एक महीने तक अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग और मैसेज मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें