बड़ी डिस्प्ले और कॉलिंग फीचर के साथ Redmi की नई स्मार्टवॉच की मार्केट में एट्री, ईयरफोन भी हुआ लॉन्च
Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 12 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

विस्तार
रेडमी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 3 Active को भारत में लॉन्च कर दिया है। रेडमी स्मार्टवॉच के साथ कंपनी ने SonicBass Wireless 2 ईयरफोन और Redmi 12 Series स्मार्टफोन को भी पेश किया है। स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है और इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 12 दिन तक का बैकअप मिलता है। वहीं ईयरफोन के साथ अल्ट्रा-लाइटवेट बॉडी, फास्ट चार्जिंग और 16 घंटे बैटरी बैकअप मिलता है।
भारत में रेडमी वॉच 3 एक्टिव की कीमत 2,999 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन- प्लैटिनम ग्रे और चारकोल ब्लैक में आता है। इसमें एक ऑलिव ग्रीन स्ट्रैप भी है जिसे यूजर्स 499 रुपये में खरीद सकते हैं। स्मार्टवॉच की बिक्री 3 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से कंपनी की ऑफिशियल साइट और शाओमी रिटेल स्टोर्स से शुरू होगी। वहीं Redmi SonicBass वायरलेस 2 ब्लूटूथ ईयरफोन को 1,199 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आते हैं। ईयरफोन 2 अगस्त से बिक्री पर उपलब्ध होंगे।
रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 1.83 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जो 240×280 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। कॉलिंग के लिए वॉच में इनबिल्ट माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर भी मिलता है। वॉच के साथ Mi फिटनेस एप से 10 कॉन्टैक्ट्स को भी सेव कर सकते हैं। यूजर्स 20 रिसेंट कॉल तक को एक्सेस भी कर सकते हैं।
- Moto G14: 9,999 रुपये में 128GB स्टोरेज वाला फोन, दमदार कैमरा और IP रेटिंग भी मिलेगी
- बड़ी बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स
- Redmi 12 Series: रेडमी ने 10,999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, 128GB मिलेगी स्टोरेज
- NCB: डार्कनेट पर चल रहा भारत का सबसे बड़ा ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, एलएसडी के साथ तीन गिरफ्तार