Redmi Note 8 में मिलेंगे चार रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल का होगा मेन कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 26 Aug 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 8 Confirm Snapdragon 665 SoC Quad Rear Cameras With 48 Megapixel Main Sensor
Redmi Note 8 - फोटो : Weibo

    शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 को लेकर तमाम लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। वहीं अब एक आधाकारिक टीजर जारी हुआ है जिससे साफ हो गया है कि रेडमी नोट 8 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा।

    इसके अलावा इस फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। रेडमी के जेनरल मैनेजर Lu Weibing ने Redmi Note 8 का कैमरा सैंपल भी शेयर किया है।

    विज्ञापन
    Redmi Note 8 Camera Sample main1 Redmi Note 8
    Redmi Note 8 Camera Sample main1 Redmi Note 8

    टीजर के मुताबिक शाओमी Redmi Note 8 में चार रियर कैमरे होंगे और कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। चार रियर कैमरे में मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, वहीं एक कैमरा सुपर वाइड एंगल वाला, एक लेंस डेफ्थ ऑफ फिल्ड के लिए और तीसरा कैमरा मैक्रो लेंस होगा। कैमरे के साथ सुपर नाइट मोड मिलेगा जो अंधेरी रात और कम रौशनी में फोटोग्राफी करने में मदद करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Redmi Note 8 Camera Sample  main Redmi Note 8 Camera Samplea
    Redmi Note 8 Camera Sample main Redmi Note 8 Camera Samplea

    इस फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 GPU मिलेगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी सपोर्ट मिलेगा। रेडमी नोट 8 सीरीज की लॉन्चिंग 29 अगस्त को होने वाली है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें