New Rules 2023: व्हाट्सएप से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक, 1 जनवरी से बदल गए ये नियम, जान लें वरना हो सकती है परेशानी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 01 Jan 2023 11:02 AM IST
सार

अगर आप खरीदारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं या फिर लैपटॉप पर ऑनलाइन सर्चिंग के लिए गूगल सर्विस क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए आज से ये नियम बदल गए हैं।

विज्ञापन
new rule 1 january 2023 for google online payment whatsapp chrome and stadia
ऑनलाइन पेमेंट - फोटो : pixabay

    विस्तार

    आज से नए साल का आगाज हो चुका है। नए साल से पहले व्हाट्सएप, गूगल क्रोम, ऑनलाइन पेमेंट जैसी सर्विसेस में बदलाव किए गए हैं, जो कि आज से लागू होंगे। अगर आप खरीदारी के लिए ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं या फिर लैपटॉप पर ऑनलाइन सर्चिंग के लिए गूगल सर्विस क्रोम का इस्तेमाल करते हैं या मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये नियम जान लेना बेहद जरूरी हो जाता है। इस रिपोर्ट में हम आपको नए साल में टेक जगत के नियमों और सर्विस में हुए बदलाव के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    नए साल में 49 स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का समर्थन नहीं मिलेगा। इन फोन में एपल आईफोन भी शामिल हैं। दरअसल, 31 दिसंबर के बाद से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा। यदि आपका फोन आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है तो इसमें व्हाट्सएप चलना बंद हो सकता है। बता दें कि हर साल व्हाट्सएप कई सारे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। सपोर्ट बंद करने का मतलब यह है कि कुछ डिवाइस के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट जारी नहीं किया जाता है। पहले से इंस्टॉल एप काम करता रहता है लेकिन अपडेट ना मिलने की वजह से एप को नए फीचर्स नहीं मिल पाते हैं और सिक्योरिटी का खतरा रहता है।

    विज्ञापन

    यदि आपके लैपटॉप/डेस्कटॉप में विंडोज 7 और 8.l वर्जन है, तो आप इसमें गूगल क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दरअसल, गूगल इस साल से विंडोज 7 और 8.l वर्जन के लिए क्रोम सपोर्ट बंद कर रहा है। यदि आप अपने सिस्टम को नए विंडोज के साथ अपग्रेड करते हैं तो आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें