Redmi Note 11 सीरीज: तीन 5जी स्मार्टफोन हुए लॉन्च, 120W तक की फास्ट चार्जिंग का मिला सपोर्ट
रेडमी नोट 11 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ शामिल हैं। Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्पेसिफिकेशन के मामले में एक ही जैसे हैं।

विस्तार
शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के तहत घरेलू बाजार में Redmi Note 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 11 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ शामिल हैं। Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्पेसिफिकेशन के मामले में एक ही जैसे हैं। Redmi Note 11 Pro+ में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। वहीं Redmi Note 11 Pro के साथ 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Redmi Note 11 5G की शुरुआती कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 14,000 रुपये है। Redmi Note 11 5G को ब्लैक रिल्म, शैलो ड्रीम गैलेक्सी और स्लाइट मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 18,700 रुपये और Redmi Note 11 Pro+ की शुरुआती कीमत 1,899 चीनी युआन यानी करीब 22,200 रुपये है। तीनों फोन की बिक्री चीन में 1 नवंबर से होगी। भारतीय बाजार में इनके आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Redmi Note 11 में 6.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को IP53 की रेटिंग मिली है।
- RAPOO GK500 गेमिंग कीबोर्ड भारत में लॉन्च, RGB बैकलाइट से है लैस
- काम की बात: ऑनलाइन बैंकिंग में 'शील्ड' का काम करता है ये खास कीबोर्ड, जरूर करें इस्तेमाल
- Xiaomi के नाम एक और उपलब्धि, तीन साल में भारत में बेच दिए 70 लाख स्मार्ट टीवी
- काम की बात: स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम का क्या मतलब होता है? जानिए इसके इस्तेमाल और फायदे