काम की बात: स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम का क्या मतलब होता है? जानिए इसके इस्तेमाल और फायदे

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Fri, 29 Oct 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day what is virtual ram in smartphone know the use and benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    जब भी आप स्मार्टफोन खरीदने जाते होंगे तो बहुत सारी चीजों पर ध्यान देते होंगे। जैसे बैटरी बैकअप कितना है, कैमरा कितने मेगापिक्सल का है। इसके अलावा दो और चीजें हैं, जिसपर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है और वो हैं रैम (RAM) और इंटरनल मेमोरी। आज के समय में लोग ज्यादा से ज्यादा रैम और मेमोरी वाले मोबाइल फोन खरीदना पसंद कर रहे हैं और वो इसलिए कि वे सभी जरूरी डाटा, अधिक से अधिक तस्वीरें और वीडियोज को फोन में ही रखना चाहते हैं। आजकल वर्चुअल रैम वाले स्मार्टफोन भी बाजार में आने लगे हैं और काफी पॉपुलर भी हो रहे हैं। अब सवाल उठता है कि ये वर्चुअल रैम क्या होता है? रैम का काम तो आप जानते ही होंगे कि यह फोन की परफॉरमेंस और स्पीड बढ़ाता है, लेकिन वर्चुअल रैम का क्या?आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल और फायदों के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    दरअसल, वर्चुअल रैम इंटरनल स्टोरेज के एक हिस्से को रैम के काम के लिए अलग करके रखता है यानी रिजर्व करके रखता है। जब भी आपको अपने फोन में मौजूद रैम के अतिरिक्त और अधिक रैम की जरूरत पड़ती है तो उस समय आपका फोन वर्चुअल रैम यानी रिजर्व रैम का उपयोग करता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    सबसे खास बात ये है कि वर्चुअल रैम मैनुअल नहीं होते हैं, यानी आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जब भी आप एक साथ कई सारे एप्स पर काम करेंगे तो जरूरत पड़ने पर आपका फोन खुद-ब-खुद वर्चुअल रैम का इस्तेमाल करना शुरू कर देगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें