Redmi Note 10S के फीचर्स लीक, 13 मई को है लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 May 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 10S Specifications leak from Amazon Landing Page Goes Live Ahead of May 13 Launch
Redmi Note 10S - फोटो : https://twitter.com/manukumarjain

    Redmi Note 10S की भारत में लॉन्चिंग 13 मई को होने वाली है। उससे पहले अमेजन इंडिया पर Redmi Note 10S का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। बता दें कि Redmi Note 10 सीरीज को इसी साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था।

    Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन फोन लॉन्च हुए थे जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में शामिल होने वाला Redmi Note 10S चौथा फोन होगा। अमेजन पर लाइव हुए Redmi Note 10S के लैंडिंग पेज से फोन के फीचर्स के बारे में भी कुछ जानकारी मिली है। फोन की लॉन्चिंग 13 मई को होने वाली है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 10S की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 10S में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन होगा। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेगा जिसमें Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट होगा। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है। कहा जा रहा है कि यह फोन ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट कलर में मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 12,4999 रुपये हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें