Redmi Note 10S जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
Redmi Note 10S में हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो मिलेगा। इसके अळावा इसमें सुपर डिस्प्ले मिलेगी।

विस्तार
शाओमी जल्द ही रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत Redmi Note 10S को भारत में लॉन्च करने वाली है। शाओमी ने Redmi Note 10S का टीजर भी जारी किया है। कंपनी ने Redmi Note 10S का रिटेल बॉक्स भी शेयर किया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिल रही है। बता दें कि इस फोन को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया है।
शाओमी ने अभी तक रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं और अब चौथे मॉडल के रूप में Redmi Note 10S की एंट्री होने जा रही है।
शाओमी ने ट्वीट करके Redmi Note 10S की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख अभी भी एक राज ही है। टीजर के मुताबिक अपकमिंग Redmi Note 10S में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 मिलेगा। Redmi Note 10S तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन खासतौर पर गेमर्स के लिए लॉन्च हो रहा है।
Redmi Note 10S में हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो मिलेगा। इसके अळावा इसमें सुपर डिस्प्ले मिलेगी। जहां तक कीमत का सवाल है तो Redmi Note 10S की कीमत 12-13 हजार रुपये की रेंज में होगी। फोन को तीन वेरियंट में पेश किया जाएगा जिनमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB शामिल हैं।
Redmi Note 10S के ग्लोबल वेरियंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर और 5000mAh की बड़ी बैटरी है।
- जनवरी-मार्च तिमाही में एपल का मुनाफा 6.63 लाख करोड़ के पार, आईफोन 12 की जबरदस्त सेल
- Ambrane इंडिया ने लॉन्च किए ट्रिमर्स और ग्रूमिंग किट, शुरुआती कीमत 1,299 रुपये
- 18+ टीकाकरण: एक मई से आपके इलाके में कहां लगेगा टीका, पिन कोड से ऐसे करें चेक
- एपल मुफ्त में बदलेगा इन आईफोन 11 यूजर्स की बैटरी, आ रही है यह समस्या