Redmi Note 10S और Poco F2 Pro के लिए जारी हुआ सबसे बड़ा अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Mar 2023 10:20 AM IST
सार

Redmi Note 10S के लिए फर्मवेयर वर्जन MIUI V14.0.2.0.TKLMIXM है जिसके साथ फरवरी 2023 का सिक्योरिटी पैच भी है। Redmi Note 10S के लिए जारी हुए अपडेट की साइज 16.3GB है और इसे MIUI डाउनलोडर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Redmi Note 10S and Poco F2 Pro Are Getting Android 13 Based MIUI 14 Update
Redmi Note 10S - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Xiaomi ने एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 OS का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। MIUI 14 का अपडेट अब Redmi Note 10S और Poco F2 Pro को मिलने लगा है। इसके साथ फर्मवेयर अपडेट भी आया है जिसके साथ सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा। MIUI 14 के साथ फरवरी 2023 का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

    Redmi Note 10S को मई 2021 में एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि Poco F2 Pro की लॉन्चिंग को 2020 में एंड्रॉयड 10 के साथ पेश किया गया था। MIUI 14 के अपडेट के साथ Redmi Note 10S की बैटरी लाइफ बेहतर होगी और एप की लॉन्चिंग भी फास्ट होगी। इसके अलावा सिस्टम एप की डिजाइन और लुक आदि में भी बदलाव किया गया है। नए अपडेट के साथ नए विजेट भी मिलेंगे। Redmi Note 10S के लिए फर्मवेयर वर्जन MIUI V14.0.2.0.TKLMIXM है जिसके साथ फरवरी 2023 का सिक्योरिटी पैच भी है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 10S के लिए जारी हुए अपडेट की साइज 16.3GB है और इसे MIUI डाउनलोडर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। MIUI 14 का अपडेट Poco F2 Pro के लिए भी जारी किया गया है। POCO F2 Pro MIUI 14 के अपडेट के साथ ही फर्मवेयर वर्जन MIUI 14.0.2.0.TKLMIXM भी जारी किया गया है जिसके साथ सिक्योरिटी पैच भी है। इसे भी डाउनलोडर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें