OnePlus Nord CE 3 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है कीमत
OnePlus Nord CE 3 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ फ्लैट LCD स्क्रीन मिलेगी और इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को इसी महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

विस्तार
वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज के नए फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में लाने की तैयारी कर रहा है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। नया फोन OnePlus Nord CE 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया है।
OnePlus Nord CE 3 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ फ्लैट LCD स्क्रीन मिलेगी और इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को इसी महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ट्विटर हैंडल @MaxJmb के मुताबिक OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 14 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU और 8 जीबी LPDDR4X रैम है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 है। Nord CE 2 Lite 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि Sony IMX471 है।
- Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- iQOO Z7 5G: कम कीमत में OIS कैमरे के साथ लॉन्च होगा स्मार्टफोन, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें फीचर्स
- Meta Layoffs: दूसरी बार बड़े पैमाने पर छंटनी करेगा मेटा, इस बार 10 हजार कर्मियों की जाएगी नौकरी
- Jio Plus: जियो ने लॉन्च किया नया पोस्टपेड फैमिली प्लान, पहले महीने फ्री मिलेगी जियो प्लस की सुविधा