Redmi Note 10 Series: यूजर्स को हो रही टच-स्क्रीन में समस्या, टाइपिंग में हो रही दिक्कत
शिकायत के बाद कंपनी ने उसे नया स्मार्टफोन दिया है, लेकिन दुःख की बात यह है कि नए फोन में भी टच को लेकर दिक्कत आ रही है।

विस्तार
शाओमी ने अपनी Redmi Note 10 सीरीज को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया है, लेकिन महज एक महीने के अंदर ही कई यूजर्स ने टच इश्यू को लेकर शिकायत की है। रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत भारत में तीन फोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 शामिल हैं। टच में दिक्कत के साथ-साथ कई लोगों ने फोन के स्लो होने और स्क्रीन फ्लिकरिंग की भी शिकायत की है।
यूजर्स ने शाओमी सपोर्ट को ट्विटर पर टैग करते हुए बकायदा वीडियो भी शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये समस्याएं रेडमी नोट 10 सीरीज के तीनों फोन में आ रही हैं, हालांकि अभी तक शाओमी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Redmi Note 10 के एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कई बार टाइप करने के बाद भी स्क्रीन पर कुछ भी नहीं आ रहा है। कई बार टच रिस्पॉन्स को लेकर भी दिक्कत हो रही है। एक रेडमी नोट 10 यूजर ने दावा किया है कि उसका फोन काफी स्लो हो गया है। अधिकतर यूजर्स को टाइपिंग को लेकर समस्या हो रही है।
कंपनी ने दिया नया स्मार्टफोन लेकिन वो भी निकला खराब
एक यूजर ने दावा किया है कि शिकायत के बाद कंपनी ने उसे नया स्मार्टफोन दिया है, लेकिन दुःख की बात यह है कि नए फोन में भी टच को लेकर दिक्कत आ रही है। यूजर का यह भी दावा है कि सर्विस सेंटर वालों ने एक महीने तक इंतजार करने को कहा है।
एक Redmi Note 10 Pro यूजर का दावा है कि 120Hz रिफ्रेश रेट पर स्क्रीन फ्लिकर कर रही है, जबकि इसे 60Hz पर करने पर समस्या खत्म हो जा रही है। एक अन्य यूजर का दावा है कि यह समस्या सबसे ज्यादा डार्क मोड में आ रही है।
- ऑफर: अब 90 दिनों तक उठा सकते हैं BSNL के इस प्लान का फायदा, मिलता है अनलिमिटेड इंटरनेट
- नई स्मार्टवॉट: Amazfit Bip U Pro भारत में हुई लॉन्च, Alexa और माइक्रोफोन का है सपोर्ट
- नया स्मार्टफोन: Tecno Spark 7 भारत में हुआ लॉन्च, सेल्फी कैमरे के साथ है डुअल फ्लैश लाइट
- ऑफर: Samsung Galaxy S21+ पर मिल रहा 5000 रुपये का कैशबैक, सात हजार का एक्सचेंज भी