ऑफर: Samsung Galaxy S21+ पर मिल रहा 5000 रुपये का कैशबैक, सात हजार का एक्सचेंज भी
Galaxy S21+ को सैमसंग की साइट पर 76,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, हालांकि सभी ऑफर के साथ इसे 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
Samsung Galaxy S21+ पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, वहीं HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर को अतिरिक्त 7,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। फोन के साथ एक कॉम्बो ऑफर भी है जिसके तहत आप Galaxy S21+ के साथ Galaxy Watch Active 2 या Galaxy Buds Pro में से किसी एक को चुन सकते हैं। सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर गैलेक्सी एस21प्लस के साथ 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी है। Galaxy S21+ को सैमसंग की साइट पर 76,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, हालांकि सभी ऑफर के साथ इसे 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ यूजर्स को Galaxy Watch Active 2 या फिर Galaxy Buds Pro किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा। गैलेक्सी एस21 सीरीज के अन्य फोन के साथ भी ऑफर मिल रहा है।
Samsung Galaxy S21+ की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S21+ में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 48Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में Exynos 2100 प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें मेन एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल और तीसरा 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3एक्स जूम है।
कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। सेल्फी के लिए फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर जूम, 8K रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और अल्ट्रासोनिक इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें 4800mAh की बैटरी है जो USB PD 3.0 की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग और पावर शेयर भी है।