नया स्मार्टफोन: Tecno Spark 7 भारत में हुआ लॉन्च, सेल्फी कैमरे के साथ है डुअल फ्लैश लाइट
Tecno Spark 7 में टाइम लैप्स, वीडियो कोकेह और स्लो मोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। Tecno Spark 7 का मुकाबला Poco C3, Micromax In 1b और Redmi 9A जैसे स्मार्टफोन से है।

विस्तार
टेक्नो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 7 को एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 64 जीबी की स्टोरेज है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए डुअल फ्लैश लाइट दी गई है। यह फोन तीन कलर वेरियंट में मिलेगा। Tecno Spark 7 में टाइम लैप्स, वीडियो कोकेह और स्लो मोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। Tecno Spark 7 का मुकाबला Poco C3, Micromax In 1b और Redmi 9A जैसे स्मार्टफोन से है।
Tecno Spark 7 की कीमत
Tecno Spark 7 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये है। यह फोन मैग्नेट ब्लैक, मॉरफियस ब्लू और स्प्रूस ग्रीन कलर में मिलेगा। फोन की बिक्री 16 अप्रैल से अमेजन इंडिया से होगी। Tecno Spark 7 के साथ लॉन्चिंग ऑफर के तहत 500 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद फोन की कीमत 6,999 रुपये हो जाती है।
Tecno Spark 7 की स्पेसिफिकेशन
Tecno Spark 7 में एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन में HiOS 7.5 और 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है। Tecno Spark 7 का 2 जीबी रैम वाला वेरियंट मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर के साथ और 3 जीबी रैम वाला वेरियंट मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर के साथ आता है।
Tecno Spark 7 का कैमरा
टेक्नो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें मेन लेंस 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस एआई लेंस है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है।
Tecno Spark 7 की बैटरी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में रियर माउंटेड यानी पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 40 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया गया है।