Redmi Note 10 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 11,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Mar 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 10 Redmi Note 10 Pro and Redmi Note 10 Pro Max Launched in India Price and Specifications
Redmi Note 10 series - फोटो : amarujala

    शाओमी ने अपनी Redmi Note 10 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। Redmi Note 10 सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 10 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला भारत का सबसे सस्ता फोन है।

    Redmi Note 10 Pro Max
    Redmi Note 10 Pro Max - फोटो : amarujala

    Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max की कीमत

    Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है।

    Redmi Note 10 Pro
    Redmi Note 10 Pro - फोटो : amarujala

    वहीं Redmi Note 10 Pro Max के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर में खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 10 की बिक्री 16 मार्च, Redmi Note 10 Pro को 17 मार्च और Redmi Note 10 Pro Max को 18 मार्च से अमेजन और शाओमी के स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें