Realme Narzo 30 Pro 5G: भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, 48MP का कैमरा भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Mar 2021 10:49 AM IST
Realme Narzo 30 Pro 5G Sale today in India price and specifications
Realme Narzo 30 Pro 5G - फोटो : amarujala

    रियलमी ने पिछले सप्ताह भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A लॉन्च किए हैं। इनमें से Realme Narzo 30 Pro एक 5G स्मार्टफोन है जबकि Realme Narzo 30A एक 4जी स्मार्टफोन है। Realme Narzo 30 Pro 5G की आज यानी 04 मार्च को भारत में पहली सेल है। Realme Narzo 30 Pro 5G को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। भारत में इस फोन को मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जबकि Realme Narzo 30A मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है।

    Realme Narzo 30 Pro 5G
    Realme Narzo 30 Pro 5G - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 30 Pro 5 की कीमत

    Realme Narzo 30 Pro 5G के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को स्वॉर्ड ब्लैक और ब्लेड सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Realme Narzo 30 Pro 5G
    Realme Narzo 30 Pro 5G - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 30 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme Narzo 30 Pro 5G में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 800U 5डी प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें