अमेरिकी कंपनी Lumiford ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस स्पीकर

अमेरिकी कंपनी Lumiford ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस स्पीकर GoMusic BT12 को लॉन्च कर दिया है। दावा है कि इस स्पीकर हाई बास मिलेगा। Lumiford का कहना है कि उसने इस स्पीकर को नई जेनरेशन की जरूरत को देखते हुए पेश किया है।
Lumiford GoMusic BT12 स्पीकर में शानदार कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट HD माइक है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। GoMusic BT12 में 45mm का डायनेमिक ड्राइवर इस्तेमाल किया गया है। स्पीकर की क्षमता 4Watt की है और फ्रीक्वेंसी 20Hz-20KHz है।
ये भी पढ़ें: Lumiford 2.1 Subwoofer Dock Review: वूफर के साथ एक बेहतरीन ब्लूटूथ स्पीकर!
वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इस स्पीकर को IPX4 की रेटिंग मिली है। Lumiford GoMusic BT12 को ब्लू, ब्लैक और रेड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इसमें 900mAh की लिथियम आयन बैटरी है जिसे लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इस स्पीकर को दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में Aux, USB, माइक्रो एसडी और एफएम रेडियो का सपोर्ट है। इस स्पीकर की कीमत 2,199 रुपये है और इसे lumiford.com और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। भारत में Lumiford का मुकाबला जूक, बोट, शाओमी जैसी कंपनियों से है।
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही कंपनी ने तीन ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं जिनमें Lumiford HD50, Lumiford HD60 और Lumiford HD70 शामिल हैं। इनमें कंपनी ने 40mm के HD ट्रू बास ड्राइवर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इनमें न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया गया है।
- आठ मार्च को लॉन्च हो सकती है OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग, फीचर्स हुए लीक
- Realme Narzo 30 Pro 5G: भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, 48MP का कैमरा भी मिलेगा
- वोडाफोन आइडिया ने दोबारा लॉन्च किए ये दो प्लान, डाटा-कॉलिंग के साथ बीमा भी
- घरेलू कंपनी Ambrane ने एक साथ लॉन्च किए दो ईयरबड्स, मिलेगा ENC का सपोर्ट