जमकर हुई Redmi Note 10 सीरीज की बिक्री, शाओमी की झोली में आए 300 करोड़
Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। Redmi Note 10 सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

विस्तार
Redmi Note 10 सीरीज को रेडमी इंडिया ने इसी साल मार्च में भारत में लॉन्च किया है। Redmi Note 10 सीरीज ने महज तीन महीने से कम समय में ही रिकॉर्ड बना दिया है। रेडमी ने इस दौरान Redmi Note 10 के 20 लाख फोन बेचे हैं जिनकी कुल कीमत 300 करोड़ से भी अधिक है। रेडमी इंडिया के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। बता दें कि रेडमी नोट 10 सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10S और Redmi Note 10 शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर रेडमी इंडिया की बिजनेस हेड, स्नेहा टैनवाला ने कहा, देश में पहले Redmi Note की लॉन्चिंग के बाद से ही नोट सीरीज ने नई ट्रेंड शुरू की है। मिड प्रीमियम कैटेगरी में हमारे फोन सबसे परफेक्ट विकल्प बनकर सामने आए हैं। हम अपने एमआई परिवार, प्रशंसकों और उपभोक्ताओं से मिली इस बड़ी प्रतिक्रिया और समर्थन के लिए अपने एमआई प्रशंसकों के लिए अभिभूत और आभारी हैं। हम आशा करते हैं कि हम इस अभूतपूर्व समय के दौरान भी अपने उपभोक्ताओं को एक सहज और अनूठा अनुभव प्रदान करना जारी रखेंगे।'
मार्च में Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। Redmi Note 10 सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 10 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला भारत का सबसे सस्ता फोन है। वहीं Redmi Note 10S को पिछले महीने Redmi Watch के साथ लॉन्च किया है।
Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। Redmi Note 10S के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।
- vivo की 20 हजार की सेगमेंट में नई एंट्री, vivo Y73 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च
- आफत: एक साथ ठप पड़े व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, ट्विटर पर जमी महफिल
- Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
- JBS Ransomware Attack: मीट सप्लाई करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ने हैकर्स को दिए 80 करोड़