iQoo भारत में लॉन्च करेगी पहला 5जी स्मार्टफोन, मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 24 Jan 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
iQoo Set to Launch a 5G Flagship Smartphone in India Next Month
Vivo iQoo 5G - फोटो : vivo

    Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने पिछले साल फरवरी में एंट्री ली थी और मार्च 2019 में वीवो ने अपने सब-ब्रांड iQoo के तहत पहला स्मार्टफोन Vivo iQoo लॉन्च किया था। वहीं अब रिपोर्ट आ रही है कि iQoo एक अलग कंपनी हो गई है। iQoo अब भारत में एंट्री को तैयार है और कहा जा रहा है कि अगले महीने यानी फरवरी में iQoo भारत में पहला 5जी स्मार्टफोन पेश करेगी।

    आईकू को भारत में iQoo इंडिया के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक iQoo के भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा। ऐसे में इस फोन में 5जी का भी सपोर्ट होगा। इसकी जानकारी आकू इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर जगन अरोड़ा ने दी है। आईकू के स्मार्टफोन की बिक्री भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल iQoo फोन को चीन में लॉन्च किया गया था। iQoo की खासियतों की बात करें तो इसे क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। साथ ही इस फोन के साथ 44 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के पीछे 3D ग्लास के साथ एलईडी स्ट्रिप दिया गया है। साथ ही इसके टॉप वेरियंट को कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को 12 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है।

    फोन में गेमिंग के लिए चार मोड AI टर्बो, सेंटर टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और गेम टर्बो दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 दिया गया है। वहीं इस फोन में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।

    फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो वीवो के सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें