Redmi 8A बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा के साथ आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 25 Sep 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Redmi 8A Launch India In Today Know Price Specifications Offers
redmi 8a - फोटो : redmi / Twiiter

    शाओमी (Xiaomi) आज भारत में बजट स्मार्टफोन रेडमी 8ए (Redmi 8A) को लॉन्च करने वाला है। सूत्रों की मानें तो रेडमी 8ए हाल ही में पेश हुए वीवो यू10 को कड़ी टक्कर देगा। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में रेडमी 7 सीरीज को उतारा था। यूजर्स को रेडमी 8ए में दमदार बैटरी, शानदार कैमरा, प्रोसेसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिल सकते हैं। वहीं, रेडमी 8ए पहले चीनी वेबसाइट टीना और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो चुका है।

    लोग रेडमी 8ए के लाइव इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

    विज्ञापन

    कंपनी रेडमी 7ए के अपग्रेड वर्जन रेडमी 8ए को पेश करेगी। रेडमी 8ए की कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन के तीन वेरियंट 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी लॉन्च होंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये ससे कम होगी। गौरतलब है कि कंपनी ने रेडमी 7ए को भारत में 5,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी 8ए स्मार्टफोन को 6.217 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, ग्राहकों को 2, 3 और 4 जीबी रैम मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी। साथ ही इस फोन को 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें