अनोखे डिस्प्ले और 108MP के साथ Xiaomi Mi MIX Alpha हुआ लॉन्च, कीमत दो लाख रुपये !

शाओमी (Xiaomi) ने 5जी कनेक्टिविटी वाले एमआई मिक्स अल्फा (Mi Mix Alpha) का कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन का डिजाइन काफी आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में वॉटरफॉल डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, इस फोन की स्क्रीन के कर्व्ड इतने ज्यादा मुड़े हैं, जिसकी वजह से इसके डिस्प्ले को पीछे भी देखा जा सकता है। यूजर्स आसानी से एमआई मिक्स अल्फा के साइड में बैटरी लेवल और सिग्नल जैसी जानकारियां देख सकेंगे।
शाओमी ने इस फोन में फ्रंट कैमरा नहीं दिया है। यूजर्स को सेल्फी क्लिक करने के लिए रियर कैमरा का उपयोग करना होगा। वहीं, यूजर्स फोन के बैक के हिस्से में अपने आप को देख सकेंगे।
इस फोन को सराउंडिंग डिस्प्ले मिला है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 180.6 फीसद है। सूत्रों की मानें तो यह स्मार्टफोन फोल्डेबल स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा, क्योंकि इसमें अलग प्रकार का डिस्प्ले है। वहीं, यूजर्स इस फोन की स्क्रीन के आगे और पीछे देख सकते हैं।
इस फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा का सपोर्ट मिला है, जिससे यूजर्स कम लाइट में शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे। वहीं, शाओमी और सैमसंग ने इस सेंसर को साथ मिलकर बनाया है। साथ ही दोनों कंपनियों ने एमआई मिक्स अल्फा के कैमरे को आकर्षक लुक भी दिया है।
कंपनी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया है। यूजर्स को इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही मिक्स अल्फा में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,050 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
आपको बता दें कि चीनी कंपनी शाओमी ने इस फोन का कॉन्सेप्ट ही पेश किया है। कंपनी ने एमआई मिक्स अल्फा की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। विशेषज्ञों की मानें तो शाओमी इस फोन की कीमत 1.98 लाख रुपये रखेगी।