Redmi 10 Prime Review: क्या अपनी कीमत में यह आपका प्राइमरी फोन बन पाएगा?
रेडमी 10 प्राइम की डिजाइन भी रेडमी नोट 10 की तरह है। इस डिजाइन को शाओमी ने ‘Evol' डिजाइन नाम दिया है। यदि आपने नोट 10 सीरीज को देखा है तो डिजाइन में आपको कुछ खास बदलाव नजर नहीं आएगा।

विस्तार
रेडमी ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Redmi 10 Prime को भारत में बजट सेगमेंट में पेश किया है। Redmi 10 Prime को पंचहोल डिस्प्ले, क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। फोन में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi 10 Prime में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। Redmi 10 Prime के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि बजट सेगमेंट में यह आपका प्राइमरी फोन बनने के काबिल है या नहीं?

Redmi 10 Prime Review: डिजाइन
रेडमी 10 प्राइम की डिजाइन भी रेडमी नोट 10 की तरह है। इस डिजाइन को शाओमी ने ‘Evol' डिजाइन नाम दिया है। यदि आपने नोट 10 सीरीज को देखा है तो डिजाइन में आपको कुछ खास बदलाव नजर नहीं आएगा। फोन की डिजाइन बेजललेस है लेकिन डिस्प्ले के किनारे पर थोड़े बेजल देखने को मिलते हैं। बॉडी फ्रेम प्लास्टिक की है और बैक पैनल भी प्लास्टिक का ही है लेकिन फिनिशिंग शानदार है। ग्रिपिंग अच्छी बनती है। बिना कवर भी फोन को इस्तेमाल करने पर फिसलता नहीं है।

पावर बटन राइट में है जिसके साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है यानी इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। राइट साइड में ही वॉल्यूम बटन हैं और लेफ्ट में सिम कार्ड ट्रे है। 3.5mm के हेडफोन जैक, स्पीकर ग्रिल, टाईप सी पोर्ट और प्राइमरी माइक्रोफोन को नीचे की ओर जगह मिली है। बैक पैनल पर दिए गए कैमरा का बंप थोड़ा ज्यादा है।

ऐसे में किसी बराबर सतह पर फोन को आराम से रखना होगा, नहीं तो कैमरे के लेंस पर खरोंच आ सकते हैं, हालांकि इससे बचने के लिए कंपनी ने फोन के साथ बॉक्स में कवर भी दिया है। Redmi 10 Prime को एस्ट्रल व्हाइट, बिफ्रोस्ट व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। मिलाकर फोन की डिजाइन अच्छी कही जाएगी।
Redmi 10 Prime Review: डिस्प्ले

फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 90Hz है जो कि एडैप्टिव के साथ आती है यानी इसे 45Hz, 60Hz और 90Hz के बीच इस्तेमाल किया जा सकेगा। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। डिस्प्ले के सबसे ऊपर ठीक बीच में एक छोटा सा पंचहोल है जिसमें फ्रंट कैमरा है।

नीचे की ओर और किनारे पर बेजल थोड़ा अधिक मिलता है। आउटडोर में डिस्प्ले के साथ कोई समस्या हमें रिव्यू के दौरान नहीं आई। कलर्स और ब्राइटनेस बढ़िया है, हालांकि अचानक से तेज धूप में जाने पर ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट में थोड़ा वक्त लगता है। आंखों की सुरक्षा के लिए Reading mode 3.0 मिलता है। ऑनलाइन क्लास, वीडियो देखने के लिहाज से डिस्प्ले अच्छी है। कलर्स भी बढ़िया हैं और स्क्रॉलिंग स्मूथ है।
Redmi 10 Prime Review: परफॉर्मेंस

फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4x रैम है जिसके साथ 2 जीबी रैम एक्सपेंशन भी है। इसके अलावा इसमें MIUI 12.5 मिलता है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। फोन के साथ जुलाई का सिक्योरिटी पैच भी मिल गया है। फोन में नेटफ्लिक्स, फेसबुक, प्राइम वीडियो जैसे कई सारे एप्स मिलते हैं जिनके नोटिफिकेशन बहुत परेशान करते हैं। मल्टीटास्किंग में रेडमी 10 प्राइम के साथ कोई समस्या नहीं है। फोन में गेम टर्बो, सेकेंड स्पेस, लाइट मोड जैसे कई सारे काम के फीचर्स मिलते हैं जो कि रेडमी के कई सारे फोन में पहले से भी हैं। फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक तेजी से काम करते हैं। गेमिंग के लिए फोन अच्छा है लेकिन लगातार गेमिंग के बाद फोन गर्म होता है। यदि आप हाई ग्राफिक्स पर गेम खेलते हैं तो थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
- Dizo Watch Review: क्या यह 3,500 रुपये की रेंज में एक बेस्ट स्मार्टवॉच है?
- Mivi Play Review: 799 रुपये में एक बेस्ट मेड इन इंडिया ब्लूटूथ स्पीकर
- Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?
- Realme Watch 2 Pro Review: कितनी स्मार्ट है रियलमी की 4,999 रुपये वाली यह स्मार्टवॉच?