Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Aug 2021 04:50 PM IST
सार

यह फोन रेडमी नोट 10 सीरीज का पांचवां फोन है। इससे पहले Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन इस सीरीज के तहत लॉन्च हुए हैं।

विज्ञापन
Redmi Note 10T 5G Review in Hindi price in India camera sample and more
Redmi Note 10T 5G Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Redmi Note 10T 5G शाओमी के ब्रांड रेडमी इंडिया का पहला 5जी स्मार्टफोन है। यह फोन रेडमी नोट 10 सीरीज का पांचवां फोन है। इससे पहले Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन इस सीरीज के तहत लॉन्च हुए हैं। Redmi Note 10T 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कितना दम है रेडमी इंडिया के इस पहले 5जी स्मार्टफोन में....

    Redmi Note 10T 5G Review: स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले-

    6.5 इंच फुल एचडीसॉफ्टवेयर-एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 11प्रोसेसर-Dimensity 700गोरिल्ला ग्लास- ग्लास 3रियर कैमरा-48MP+2MP+2MPफ्रंट कैमरा-8MPरैम-LPDDR4X 4जीबी/6जीबीस्टोरेज- 64जीबी/128जीबीबैटरी-5000mAh, 18w की फास्ट चार्जिंगबॉक्स में क्या-क्या- 22.5W का चार्जर, केबल, कवर

    विज्ञापन
    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    Redmi Note 10T 5G Review: डिजाइन

    Redmi Note 10T 5G की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। नोट 10 सीरीज की तहत इस फोन की डिजाइन भी Evol है। कैमरा मॉड्यूल भी कोई नया नहीं है। नोट 10 सीरीज के अन्य फोन में भी ऐसी ही डिजाइन है। बैक पैनल साफ सुथरा है और उंगलियों के निशान नहीं आते हैं। टेक्चर ना होने के बाद भी ग्रिपिंग अच्छी बनती है और फोन हाथ से फिसलता नहीं है। फोन को क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मेटालिक ब्लू और मिन्ट ग्रीन कलर में उपलब्ध है। फोन के साथ 3.5एमएम का हेडफोन जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    Redmi Note 10T 5G Review: डिस्प्ले

    Redmi Note 10T 5G Review
    Redmi Note 10T 5G Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    रेडमी नोट 10टी 5जी में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है और गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ बेजल बहुत ही कम मिलता है। इसके साथ एडैप्टिव ब्राइटनेस मिलती है।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    ऐसे में जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट हो जाती है, हालांकि रात में कई बार ब्राइटनेस इतनी ज्यादा कम हो जाती है कि मैनुअल तौर पर ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है। डिस्प्ले की साइज परफेक्ट है। डिस्प्ले के कलर्स अच्छे हैं और टच भी स्मूथ है।

    Redmi Note 10T 5G Review: परफॉर्मेंस

    इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU दिया गया है। Realme Narzo 30 5G और Poco M3 Pro 5G में भी इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में स्टीरियो स्पीकर नहीं है जिसकी कमी गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान महसूस होती है। गेमिंग के मामले में रेडमी का यह फोन अच्छा है। लंबी गेमिंग के बाद भी फोन गर्म नहीं होता है, हालांकि Asphalt 9: Legends जैसे गेम के साथ थोड़ी दिक्कत होती है।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    गेम स्मूथ नहीं प्ले होता है। कंपनी के अन्य फोन की तरह इसमें भी फालूत के बहुत सारे स्पैम नोटिफिकेशन आते हैं जो कि परेशान करने वाले हैं। ये नोटिफिकेशन GetApps, Music, Mi Credit जैसे एप्स से आते हैं, हालांकि कुछ एप्स को आप अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    मल्टीटास्किंग को फोन आराम से हैंडल कर लेता है। एप स्विचिंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। कई दिनों तक इस्तेमाल के बाद हमें हैंग होने की किसी समस्या से जूझना नहीं पड़ा। कुल मिलाकर इसे एक अच्छी परफॉर्मेंस वाला फोन कहा जाएगा।

    Redmi Note 10T 5G Review: कैमरा

    Redmi Note 10T 5G Review
    Redmi Note 10T 5G Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi Note 10T 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?
    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    फोन के कैमरे के साथ प्रो कलर नाम से एक मोड दिया गया है। प्रो कलर मोड में फोटो क्लिक करने पर वास्तविक कलर नजर आते हैं।प्रो मोड और नॉर्मल मोड में क्लिक की गई तस्वीरों में अंतर आराम से देखा जा सकता है। फोन में वाइड एंगल लेंस या मोड नहीं दिया गया है। इसी कीमत के करीब Redmi Note 10 भी है जिसके साथ अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। दिन की रौशनी में Redmi Note 10T 5G से आप अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?
    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    डीटेल और कलर्स अच्छे मिलेंगे। यदि आसमान में बादल हैं तो तस्वीरों में कलर्स की कमी दिखेगी। क्लोजअप शॉट्स अच्छे हैं, लेकिन डीटेल की कमी रहती है। फोन का पोट्रेट मोड शानदार है। फ्रंट कैमरे को शानदार तो नहीं, लेकिन अच्छा कहा जा सकता है।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    सेल्फी के पोट्रेट मोड में थोड़ा न्वाइज मिलता है। मैक्रो मोड बढ़िया कहा जाएगा। फोन से आप 30fps पर 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। लो लाइट में वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव अच्छा नहीं रहा। वीडियो में काफी न्वाइज नजर आता है। तो कुल मिलाकर कैमरे की परफॉर्मेंस औसत कही जाएगी।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    Redmi Note 10T 5G Review: बैटरी और कनेक्टिविटी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में का चार्जर मिलेगा।

    Redmi Note 10T 5G Review: क्या 15,000 रुपये में यह वाकई बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    Redmi Note 10T 5G में 5,000mAh की बैटरी है। फोन के सॉफ्टवेयर के ऑप्टिमाइजेशन का फायदा बैटरी के मामले में देखने को मिलता है। व्हाट्सएप, फेसबुक, ई-मेल, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के बाद भी शाम को कुछ बैटरी बच जाती है। इस फोन पर आराम से आप 4-5 फिल्में देख सकते हैं। चार्जिंग को लेकर थोड़ी समस्या है। फोन के साथ बॉक्स में 22.5W का चार्जर मिलता है लेकिन Redmi Note 10T 5G 18W तक की चार्जिंग को ही सपोर्ट करता है। ऐसे में फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे से अधिक का वक्त लग जाता है। चार्जिंग के मामले में कंपनी ने निराश किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें