Realme Realpublic Sale: इन स्मार्टफोन पर मिलेगी दो हजार रुपये तक की छूट

रियलमी इंडिया ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रियलपब्लिक सेल का आयोजन किया है। रियलमी की यह सेल फ्लिपकार्ट, अमेजन और रियलमी की वेबसाइट पर 19 जनवरी से होगी जिसमें कंपनी के सात स्मार्टफोन पर एक्सेसीरीज पर छूट दी जाएगी। रियलमी की रियलपब्लिक सेल 22 जनवरी 2020 तक चलेगी। इस सेल में रियलमी 3, रियलमी 5, रियलमी 5 प्रो जैसे फोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...
realme 3 सिर्फ 6,999 रुपये में मिलेगा

इस सेल में realme 3 का 3 जीबी रैम के साथ 32GB वाला वेरियंट एक हजार रुपये की छूट के साथ 6,999 रुपये में मिलेगा, जबकि फिलहाल यह फोन 7,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं इस फोन का 3 जीबी रेम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 7,499 रुपये में मिलेगा, जबकि 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रियलमी 5 प्रो पर 2,000 रुपये की छूट

इस सेल में रियलमी 5 प्रो का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 11,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी वास्तविक कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरियंट दो हजार रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा रियलमी एक्स पर दो हजार रुपये और रियलमी एक्सटी पर एक हजार रुपये की डिस्काउंट मिलेगी।
रियलमी की रिपब्लिक डे सेल में रियलमी बड्स पर 100 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद आप इसे 499 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं रियलमी बड्स वायरलेस को दो सौ रुपये की डिस्काउंट के साथ 1,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- अब खुद ही स्विच ऑन और ऑफ कर सकेंगे ATM कार्ड, RBI ने बैंकों को दिया आदेश
- क्या आप भी PM मोदी तक पहुंचाना चाहते हैं अपने मन की बात? नोट कर लें फोन नंबर,ई-मेल आईडी
- ATM से पैसे निकालते समय आप नहीं करते हैं ये काम, तो लग सकता है लाखों का चूना
- Microsoft windows 7 हुआ बंद, कंप्यूटर और लैपटॉप को नहीं मिलेगा सपोर्ट