Realme X3 सीरीज आज भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 25 Jun 2020 10:33 AM IST
सार

रियलमी एक्स 3 और एक्स 3 सुपर जूम आज भारत में होंगे लॉन्चयूजर्स को दोनों डिवाइस में मिल सकते हैं शानदार फीचर्स20,000 रुपये के करीब होगी दोनों स्मार्टफोन की कीमत

विज्ञापन
realme x3 and x3 super zoom smartphone set to launch in india today know expected price and specs
Realme X3, Realme X3 SuperZoom - फोटो : amarujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) आज भारत में अपनी सबसे खास सीरीज एक्स 3 को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत रियलमी एक्स 3 (Realme X3) और एक्स 3 सुपर जूम (Realme X3 Super Zoom) को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में 60 एक्स जूम के साथ पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग दोपहर 12.30 बजे ऑनलाइन इवेंट के जरिए की जाएगी। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।

    कीमत की बात करें तो Realme X3 की भारत में कीमत 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है। पिछले साल कंपनी ने रियलमी एक्स2 को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। Realme X3 SuperZoom की कीमत की बात करें तो यूरोप में इसकी कीमत 499 यूरो यानी करीब 42,900 रुपये है। भारत में इसकी कीमत इसी के करीब हो सकती है। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी भारत में Realme X3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है जो कि एक मिडरेंज फोन होगा।

    विज्ञापन

    Realme ने इस फोन के फीचर्स के बारे में तो जानकारी नहीं दी है लेकिन अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 4100mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा, अन्य दो लेंस के बारे में जानकारी नहीं है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें