Realme Watch S Pro की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
realme Watch S PRO first flash sale on December 28 from realme site and Flipkart
Realme Watch S Pro - फोटो : REALME

    रियलमी ने पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में अपनी एस सीरीज की दो स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिनमें Realme Watch S और Realme Watch S Pro शामिल हैं। इससे पहले रियलमी ने Realme Watch को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। Realme Watch S सीरीज की दोनों वॉच में सर्कुलर डायल दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ 24 घंटे हर्ट रेट सेंसर दिया गया है। Realme Watch S Pro की आज यानी 29 दिसंबर को भारत में पहली सेल है। आइए जानते हैं इसके बारे में....

    Realme Watch S Pro की कीमत

    Realme Watch S Pro रियलमी की प्रीमियम स्मार्टवॉच है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट से आज दोपहर 12 बजे से होगी। इसके साथ चार सिलिकॉन स्ट्रैप हैं जो ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज और ग्रीन कलर में मिलेंगे। एक वेगन लेदर स्ट्रैप भी है जो ब्राउन, ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Amazfit GTR 2 Quick Review: कैसी है ब्लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले वाली यह वॉच

    Realme Watch S Pro के फीचर्स

    Realme Watch S Pro में 1.39 इंच की सर्कुलर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। इसमें भी 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इस वॉच में अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है जो कि एक अपडेट के बाद मिलेगा। रियलमी लिंक एप के जरिए 100 वॉच फेसेज मिलेंगी। इस वॉच के केस स्टेनलेस स्टील के बने हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें ARM Cortex M4 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 15 तरह के स्पोर्ट्स मिलेंगे जिनमें वॉकिंग, आउटडोर रनिंग, साइकलिंग, योग और स्विमिंग आदि शामिल हैं। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इस वॉच में भी ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। इस वॉच में 420mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें