Realme Watch 2 हुई लॉन्च, 12 दिनों का है बैटरी बैकअप
Realme Watch 2 में स्क्वॉयर डायल है। इसके अलावा इसमें 1.4 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x320 पिक्सल है।

विस्तार
रियलमी ने अपनी स्मार्टवॉच Realme Watch 2 को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। रियलमी वॉट पिछले साल भारत में लॉन्च हुई Realme Watch की अपग्रेडेड वर्जन है। पहली वॉच के मुकाबले इसकी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Realme Watch 2 की बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है। इसके अलावा इसमें 90 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इस वॉच में Realme AIoT डिवाइस कंट्रोल करने का भी सपोर्ट है। साथ ही इसमें SpO2 मॉनिटर भी है।
Realme Watch 2 की कीमत
Realme Watch 2 की मलेशिया में कीमत 229 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 4,100 रुपये है। इस वॉच को ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
Realme Watch 2 की स्पेसिफिकेशन
Realme Watch 2 में स्क्वॉयर डायल है। इसके अलावा इसमें 1.4 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x320 पिक्सल है। वॉच की फेस कस्टमाइजेबल है, हालांकि इसके लिए एक ओटीए अपडेट मिलेगा।
Realme Watch 2 में 90 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, गोल्फ, साइकलिंग आदि शामिल हैं। इस वॉच में 315mAh की बैटरी है जिसे लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए एक मैग्नेटिक चार्जर मिलेगा।
वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस वॉच को पहनकर स्विमिंग कर सकते हैं या नहीं। इसमें PPG सेंसर भी है जो 24 घंटे हर्ट रेट के बारे में जानकारी देता है। इसके अलावा इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, हाइड्रेशन रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 है।
- Redmi Note 10S जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
- जनवरी-मार्च तिमाही में एपल का मुनाफा 6.63 लाख करोड़ के पार, आईफोन 12 की जबरदस्त सेल
- Ambrane इंडिया ने लॉन्च किए ट्रिमर्स और ग्रूमिंग किट, शुरुआती कीमत 1,299 रुपये
- 18+ टीकाकरण: एक मई से आपके इलाके में कहां लगेगा टीका, पिन कोड से ऐसे करें चेक