दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 11,000 रुपये से भी कम!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 04:30 PM IST
सार

फोन की शुरुआती कीमत करीब 10,700 रुपये हैमीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर से लैस है फोन

विज्ञापन
Realme V3 5G world cheapest 5G Smartphone launched price and Specifications
Realme V3 - फोटो : social media

    विस्तार

    यदि आप भी 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन अधिक कीमत होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी ने दुनिया का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम है Realme V3. रियलमी का यह फोन तीन रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। साथ ही में स्लिम बेजल डिजाइन दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Realme V3 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिनमेंसे मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी के साथ 5जी का भी सपोर्ट है। साथ ही इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें