Realme V13 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Apr 2021 11:47 AM IST
सार

48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम डेफ्थ सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Realme V13 5G launched in China With MediaTek Dimensity 700 90Hz Display
Realme V13 5G - फोटो : realme

    विस्तार

    रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme V13 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले वी सीरीज के दो फोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Realme V11 5G और Realme V15 5G शामिल हैं। Realme V13 5G में 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 18वॉट का फास्ट चार्जिंग और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    Realme V13 5G की कीमत

    Realme V13 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 17,900 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,799 युआन यानी करीब 20,100 रुपये है। फोन को एश और एज्यूर कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Realme V13 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme V13 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme V13 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम डेफ्थ सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Realme V13 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के पावरबटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो है। फोन का वजन 185 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें