Realme Narzo से लेकर Redmi Note 9 Pro तक, लॉकडाउन के दौरान ये मोबाइल हुए लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 24 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Realme Narzo to redmi note 9 pro smartphone launch in india during lockdown all you need to know in detail
smartphone - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन इस दौरान लोगों में नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन के प्रति दिवानगी देखने को मिली है। यही वजह है कि शाओमी से लेकर ऑनर तक ने भारतीय बाजार में कई सारे नए डिवाइस पेश किए हैं। इनमें रेडमी नोट 9 प्रो, रियलमी Narzo 10a और ऑनर 9एक्स प्रो शामिल हैं। तो आज हम आपको उन खास स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनको लॉकडाउन के दौरान भारतीय बाजार में पेश किया गया है। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

    Realme Narzo 10A
    Realme Narzo 10A - फोटो : amar ujala

    Realme Narzo

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने लॉकडाउन के दौरान Narzo सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। नार्जो 10ए की कीमत 8,499 रुपये और नार्जो 10 की कीमत 11,999 रुपये है। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हिलियो जी70 चिपसेट और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिला है।

    Redmi Note 9 pro
    Redmi Note 9 pro - फोटो : social media

    Redmi Note 9 Pro

    शाओमी ने लॉकडाउन के दौरान इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ उतारा गया था, जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें