Realme Narzo N55: रियलमी के सस्ते फोन में मिलेंगे महंगे फीचर्स, लॉन्च तारीख और फीचर्स आए सामने
कंपनी ने नए लाइनअप स्मार्टफोन की Realme Narzo N-सीरीज को पहले ही टीज कर दिया है और Realme Narzo N55 बाजार में लॉन्च होने वाली सीरीज का पहला मॉडल होगा।

विस्तार
रियलमी ने अपने किफायती फोन Realme Narzo N55 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। आगामी फोन के बारे में पहले कई लीक और रिपोर्ट आ चुकी हैं, जिसमें कुछ प्रमुख फीचर्स का दावा किया गया था। आधिकारिक पुष्टि भी पहले के दावों के अनुरूप है। कंपनी ने नए लाइनअप स्मार्टफोन की Realme Narzo N-सीरीज को पहले ही टीज कर दिया है और Realme Narzo N55 बाजार में लॉन्च होने वाली सीरीज का पहला मॉडल होगा।
कंपनी ने Realme Narzo N55 के पेज को अमेजन इंडिया पर लाइव कर दिया है। फोन आधिकारिक रियलमी साइट के साथ-साथ अमेजन इंडिया वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लाइव पेज के अनुसार, फोन प्राइम ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
लिस्टिंग से डिजाइन का भी पता चलता है, जिसमें फोन के बैक पैनल पर दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहे हैं, दोनों कैमरा ऊपर लेफ्ट साइड मिलते हैं। कैमरे के साथ गोल आयताकार एलईडी फ्लैश पैनल भी मिलता है। फोन में राइट साइड में बड़ा वॉल्यूम बटन है जिसके नीचे पावर बटन दिया गया है।
फोन को स्लिम डिजाइन मिलता है। इसे लेकर अपने सेगमेंट में सबसे पतला फोन होने का दावा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। Realme ने कहा है कि Narzo N55 के बारे में अधिक जानकारी 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को लॉन्च से पहले सामने आएगी।
- OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: इसमें क्या अच्छा है और क्या बुरा, पांच प्वाइंट में मिलेगी पूरी जानकारी
- Apple AirPods: एयरपॉड्स में होने वाला है बड़ा बदलाव, यूनिक डिजाइन के साथ मिलेगा टच स्क्रीन डिस्प्ले
- Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने AI को लेकर जताई चिंता, कहा- समाज के लिए हो सकता है बड़ा खतरा
- Home Theater: 10 हजार से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट होम थिएटर, घर को बना देंगे सिनेमा हॉल, देखें लिस्ट