Realme Narzo 20 Pro की पहली सेल आज, मिलेगा 65w का चार्जर 

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Sep 2020 10:05 AM IST
सार

14,999 रुपये है फोन की शुरुआती कीमतमिलेगा 65 वॉट का चार्जर128 जीबी की स्टोरेज से लैस है फोन

विज्ञापन
Realme Narzo 20 Pro first sale in India today via flipkart price and specifications
Realme Narzo 20 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी की नारजो 20 सीरीज के प्रीमियम फोन Realme Narzo 20 Pro को आज यानी 25 सितंबर को पहली बार खरीदने का मौका है। Realme Narzo 20 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि Realme Narzo 20 Pro को पिछले सप्ताह ही Realme Narzo 20 सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Realme Narzo 20, Narzo 20A और Narzo 20 Pro शामिल हैं।

    Realme Narzo 20 Pro के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। फोन के साथ 14,000 रुपये से अधिक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा कई तरह के बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

    विज्ञापन

    फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर के साथ 6GB और 8GB रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। इस फोन में भी कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाईप सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें