रक्षाबंधन के मौके पर एक साथ सस्ते हुए Samsung के ये तीन स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Aug 2020 10:12 AM IST
सार

गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 हुए दो हजार रुपये सस्तेएक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल रहा है8 जीबी और 6 जीबी रैम दोनों वेरियंट है ऑफर

Rakshabandhan Offers Samsung announced special prices on Galaxy A71 and Galaxy A51 for gifting
samsung Galaxy A71 and Galaxy A51 offer - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रक्षाबंधन के मौके पर सैमसंग इंडिया ने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत सैमसंग के तीन स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी ए71 को 2,000 रुपये की कटौती के साथ 30,999 रुपये में, गैलेक्सी ए51 (8GB) को 25,999 रुपये और गैलेक्सी ए51 (6GB) को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इन मॉडल्स की वास्तविक कीमतें क्रमशः 30,999 रुपये, 25,999 रुए और 25,250 रुपये है। इनसके अलावा यदि आप एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अतिरिक्त 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    सैमसंग गैलेक्सी ए71 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A71
    Samsung Galaxy A71 - फोटो : amar ujala

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    Samsung Galaxy A71 का कैमरा

    सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Samsung Galaxy A71 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगी। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy A71 में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 25वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

    Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A51
    Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    इस फोन (रिव्यू) में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Samsung Galaxy A51 का कैमरा

    गैलेक्सी ए51 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरालेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    Samsung Galaxy A51 की बैटरी

    Samsung के इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 4500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में एक खास फीचर दिया गया है जो कि सिर्फ भारत के लिए है। इस फीचर की मदद से मैसेंजर एप मैसेज को जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करेगा। उदाहरण के तौर पर आज आपकी ट्रेन है और बुकिंग का मैसेज 4 दिन पहले आया है तो गैलेक्सी ए51 में वह मैसेज आज सबसे ऊपर दिखेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें