21 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Realme Narzo 20 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 14 Sep 2020 05:30 PM IST
Realme India will launch its Realme Narzo 20 to Realme Narzo 20 Pro to Realme Narzo 20A on 21 september
सांकेतिक - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं। कंपनी अपने इन स्मार्टफोन्स को 21 सितंबर को लॉन्च करेगी। ये तीनों ही स्मार्टफोन्स Realme Narzo 10 सीरीज के सक्सेसर हैं। बता दें कि Narzo रेंज को इस साल मार्च महीने में पेश किया था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके लॉन्च में देरी आ गई।

    रीयलमी नारजो 10 सीरीज में दो स्मार्टफोन्स आते हैं। इनमें रीयलमी नारजो 10 और रीयलमी नारजो 10A स्मार्टफोन्स शामिल हैं। वहीं, कंपनी अपने रीयलमी नारजो 20 सीरीज को तीन मॉडल में लॉन्च करेगी।

    Realme Narzo 20 सीरीज की लॉन्चिंग का प्रसारण कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा। कंपनी इसे 21 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च करेगी।

    पास्ट लीक्स के मुताबिक Realme Narzo 20 भारतीय बाजार में 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज और 4GB रैम/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। वहीं, Realme Narzo 20A भारत में 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू कलर वेरिएंट्स में आएंगे।

    Realme Narzo 20 Pro भारतीय बाजार में 6GB रैम/ 64GB स्टोरेज और 8GB रैम/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme Narzo 20 Pro ब्लैक निंजा और व्हाइट नाइट शेड्स कलर वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है।

    रीयलमी के तीनों ही स्मार्टफोन्स Realme UI 2.0 आधारित Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो बेस्ट-इन-क्लास सेगमेंट गेमिंग प्रोसेसर और ट्रेंड सेटिंग डिजाइन मिलेगा।

    और पढ़ें...