Realme GT Neo 5 SE: 100W फास्ट चार्जिंग और 5500mAh बैटरी के साथ आएगा फोन, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 06 Mar 2023 12:51 PM IST
सार

अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 SE की लॉन्चिंग से पहले ही फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। लीक्स के अनुसार, फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली ओएलईडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Realme GT Neo 5 SE 5G may launch with Snapdragon 7+ Gen 1 SoC 5500mAh Battery Specifications Tipped
Realme GT Neo 5 SE को रियलमी जीटी नियो 5 के लाइट वर्जन के दौर पर पेश किया जाएगा। - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए रियलमी जीटी नियो 5 एसई (Realme GT Neo 5 SE) को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को रियलमी जीटी नियो 5 के लाइट वर्जन के दौर पर पेश किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Realme GT Neo 5 को घरेलू मार्केट में पेश किया है। इस फोन को 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वहीं अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 SE की लॉन्चिंग से पहले ही फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। लीक्स के अनुसार, फोन को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली ओएलईडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

    Realme GT Neo 5 SE की संभावित स्पेसिफिकेशन

    बता दें कि कंपनी ने अपने नए फोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फोन की जानकारी लीक्स में सामने आई है। लीक्स के अनुसार, फोन में 6.74 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। वहीं फोन की प्रोसेसिंग की बात करें तो इसे Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इस फोन में भी Realme GT Neo 5 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिल सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन की बैटरी लाइफ की बात करें तो फोन में 5,500mAh बैटरी पैक की जा सकती है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें